संदेश

पद संख्या 96 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विनय पत्रिका-96| जौ पै जिय धरिहौ अवगुन जनके|Jau Pai Jiy Dharihau Avgun Jan Ke| Vinay patrika-96|

चित्र
जौ पै जिय धरिहौ अवगुन  जनके।      तौ क्यों कटत सुकृत-नखते मो पै, बिपुल बृंद अद्य-बनके।।      भावार्थ :-  हे नाथ!  यदि आप इस दासके दोषोंपर ध्यान देंगे, तब तो पुन्यरूपी नखसे पापरूपी बड़े-बड़े वनोंके समूह मुझसे कैसे कटेंगे ? (मेरे जरा-से पुण्यसे भारी-भारी पाप कैसे दूर होंगे?) कहिहै कौन कलुष मेरे कृत, करम बचन अरु मनके।      हारहिं अमित सेष सारद श्रुति, गिनत एक-एक छनके।।      भावार्थ :-  मन, वचन और शरीरसे किए हुए मेरे पापोंका वर्णन भी कौन कर सकता है? एक-एक छणके पापोंका हिसाब जोड़नेमें अनेक से शेष, सरस्वती और वेद हार जाएंगे।। जो चित चढ़ै नाम-महिमा निज, गुनगन पावन पनके।      तो तुलसिहिं तारिहौ बिप्र ज्यों दसन तोरि जमगनके।।      भावार्थ :-  (मेरे पुण्योंके भरोसे तो पापोंसे छूटकर उद्धार होना असंभव है) यदि आपके मनमें अपने नामकी महिमा और पतितोंको पावन करनेवाले अपने गुणोंका स्मरण आ जाए तो आप इस तुलसीदासको यमदूतोंके दांत तोड़कर संसार -सागरसे अवश्य वैसे ही तार देंगे, जैसे अजामिल ब्राह्मणको तार दिया था।। यह भी पढ़े श्री तुलसीदास जी द्वारा रचित  विनय पत्रिका   पद-95 , तऊ न मेरे अघ -अवगुन गनिहैं । लिंक