संदेश

माधव! असि तुम्हारि यह माया लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विनय पत्रिका-116माधव! असि तुम्हारि यह माया Madhav! Asi Tumhari Yah Maya- Vinay patrika-116।

चित्र
माधव! असि तुम्हारि यह माया।      करि उपाय पचि मरिय, तरिय नहिं, जब लगि करहु न दाया ॥ १ ॥        भावार्थ - हे माधव! तुम्हारी यह माया ऐसी (दुस्तर) है कि कितने ही उपाय करके पच मरो, पर जबतक तुम दया नहीं करते तबतक इससे पार पा जाना असम्भव ही है॥१॥ सुनिय, गुनिय, समुझिय, समुझाइय, दसा हृदय नहिं आवै।      जेहि अनुभव बिनु मोहजनित भव दारुन बिपति सतावै ॥२॥      भावार्थ -  सुनता हूँ, विचारता हूँ, समझता हूँ तथा दूसरोंको समझाता हूँ, पर तुम्हारी इस मायाका यथार्थ रहस्य समझमें नहीं आता और जबतक इसके वास्तविक रहस्यका अनुभव नहीं होता, तबतक मोहजनित संसारकी महान् विपत्तियाँ दु:ख देती ही रहेंगी ॥ २ ॥  ब्रह्म-पियूष मधुर सीतल जो पै मन सो रस पावै ।      तौ कत मृगजल-रूप बिषय कारन निसि बासर धावै ॥ ३॥      भावार्थ -  ब्रह्मामृत बड़ा ही मधुर और शान्तिकर है, यदि मनको वह अमृतरस कहीं चखनेको मिल जाय, तो फिर यह विषयरूपी झूठे मृगजलके लिये क्यों रात-दिन भटकता फिरे ॥ ३ ॥ जेहिके भवन बिमल चिंतामनि, सो कत काँच बटोरै।      सपने परबस परै, जागि देखत केहि जाइ निहोरै ॥४॥      भावार्थ -  जिसके घरमें ही निर्मल चिन्तामणि वि