संदेश

रामायण लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

समुद्र मंथन की कथा।Samudra Manthan katha।

चित्र
धर्म ग्रंथों ऐसा कहा गया है की - बड़े लोगों द्वारा जाने-अनजाने में थोड़ी गलती होने पर भी बड़ा भयंकर परिणाम भगतना पड़ता है जैसे इंद्र ने माला का अपमान करके संकट प्राप्त किया।  दुर्वासा के शराप से  इन्द्र श्रीहीन होकर यत्र-तत्र सामान्य मनुष्य की तरह जीवन बिताने लगे। तीनों लोकों पर असुरों का राज्य हो गया। श्रीहीनता की स्थिति में देवता ब्रह्मा जी के पास गए। ब्रह्मा जी ने कहा कि आपलोग श्री बैकुंठनाथ भगवान की शरणागति करें, सागर में स्थाई जो भगवान है वही देवताओं की समस्या का निदान कर सकते हैं । तब सभी देवता भगवान विष्णु के पास गए। भगवान विष्णु ने देवतावों को बताया की आदि आप स्वर्ग पर राज्य चाहते हैं तो दैत्यों से संधि कर समुद्र मंथन करिए उसमे से अमृत निकलेगा। जिसे ग्रहण कर अमर हो जाएंगे और अपनी श्रीसंपदा और राज्य प्राप्त कर पाएंगे । देवतावों ने भगवान से पूछा - क्या असुर इसके लिए तैयार होंगे ? भगवान ने बताया की जब लक्ष्य बड़ा हो, समय प्रतिकूल हो या शत्रु बलवान हो तो चाहे घर, पंचायत, जिला, राज्य या देश का  राजा (मुखिया)  हो उसे साम , दाम , दंड एवं भेद की नीति अपनानी

विनय पत्रिका-105।अबलौं नसानी, अब न नसैहौं।Vinay patrika-105।Ablaun Nasani,Ab N Nasaihaun।

चित्र
अबलौं नसानी,अब न नसैहौं ।        राम-कृपा भव-निसा सिरानी, जागे फिरि न डसैहौं ॥      भावार्थ :-  अबतक तो (यह आयु व्यर्थ ही) नष्ट हो गयी, परन्तु अब इसे नष्ट नहीं होने दूंगा। श्रीरामकी कृपासे संसाररूपी रात्रि बीत गयी है, (मैं संसारकी माया-रात्रिसे जग गया हूँ) अब जागनेपर फिर (मायाका) बिछौना नहीं बिछाऊँगा (अब फिर मायाके फंदेमें नहीं फँसूंगा) ॥  पायेउँ नाम चारु चिंतामनि, उर कर तें न खसैहौं ।       स्यामरूप सुचि रुचिर कसौटी, चित कंचनहिं कसैहौं ॥      भावार्थ :-  मुझे रामनामरूपी सुन्दर चिन्तामणि मिल गयी है। उसे हृदयरूपी हाथसे कभी नहीं गिरने दूंगा। अथवा हृदयसे रामनामका स्मरण करता रहूँगा और हाथसे रामनामकी माला जपा करूँगा। श्रीरघुनाथजीका जो पवित्र श्यामसुन्दर रूप है उसकी कसौटी बनाकर अपने चित्तरूपी सोनेको कसूंगा। अर्थात् यह देखूूँगा कि श्रीरामके ध्यानमें मेरा मन सदा-सर्वदा लगता है कि नहीं॥  परबस जानि हँस्यो इन इंद्रिन, निज बस ह्वै न हँसैहौं ।        मन मधुकर पनकै तुलसी रघुपति-पद-कमल बसैहौं ॥        भावार्थ :-  जबतक मैं इन्द्रियोंके वशमें था, तबतक उन्होंने (मुझे मनमाना नाच नचाकर) मेरी ब

विनय पत्रिका-90।ऐसी मूढ़ता या मनकी।Vinay patrika-90।Aisi Mudhta Ya Manki।

चित्र
ऐसी मूढ़ता या मनकी। परिहरि राम-भगति-सुरसरिता, आस करत ओसकनकी  ॥ भावार्थ :-  इस मनकी मन की ऐसी मूर्खता है कि यह श्रीराम-भक्तिरूपी गंगाजीको छोड़कर ओसकी बूंदोंसे तृप्त होने की आशा करता है। धूम-समूह निरखि चातक ज्यों, तृषित जानि मति घनकी । नहिं तहँ सीतलता न बारि, पुनि हानि होति लोचनकी ॥  भावार्थ :-  जैसे प्यासा पपिहा धुएँका गोट देखकर उसे मेघ समझ लेता है, परंतु वहां (जानेपर) न तो उसे शीतलता मिलती है और न जल मिलता है, धुएँसे आंखें और फुट जाती हैं। (यही दशा इस मन की है)। ज्यों गच-काँच बिलोकि सेन जड़ छाँह आपने तनकी ।  टूटत अति आतुर अहार बस, छति बिसारि आननकी ॥ भावार्थ :-  जैसे मूर्ख बाज कांचकी फर्शमें अपने ही शरीरकी परछाई देखकर उसपर चोंच मारनेसे वह टूट जाएगी इस बातको भूखके मारे भूलकर जल्दीसे उसपर टूट पड़ता है (वैसे ही यह मेरा मन भी विषयोंपर टूट पड़ता है)। कहँ लौं कहौं कुचाल कृपानिधि! जानत हौ गति जनकी । तुलसिदास प्रभु हरहु दुसह दुख, करहु लाज निज पनकी ॥ भावार्थ :-  हे कृपाके भंडार! इस कुचालका मैं कहांतक वर्णन करूं? आप तो दासोंकी दशा जानते ही हैं । हे स्वामीन्! तुलसीदास का

विनय-पत्रिका-119| हे हरि! कवन जतन भ्रम भागै।He Hari!Kavan Jatan Bhram Bhage| पद संख्या-119 | Vinay Patrika-119

चित्र
हे हरि! कवन जतन भ्रम भागै। देखत, सुनत, बिचारत यह मन, निज सुभाव नहिं त्यागै।। भावार्थ :- हे हरे! मेरा यह (संसारको सत्, नित्य पवित्र और सुखरूप माननेका) भ्रम किस उपायसे दूर होगा ? देखता है, सुनता है, सोचता है, फिर भी मेरा यह मन अपने स्वभाव को छोड़ता। (और संसार को सत्य सुखरूप मानकर बार-बार विषयों में फँसता है) ।। भगति-ग्यान-बैराग्य सकल साधन यहि लागि उपाई। कोउ भल कहउ, देउ कछु, असि बासना न उरते जाई।। भावार्थ :-  भक्ति, ज्ञान, वैराग्य आदि सभी साधन इस मनको शान्त करने के उपाय हैं, परन्तु मेरे हृदय से तो यही वासना कभी नहीं जाती कि 'कोई मुझे अच्छा कहे' अथवा 'मुझे कुछ दे।' (ज्ञान, भक्ति, वैराग्य के साधकों के मनमें भी प्रायः बड़ाई और धन-मान पानेकी वासना बनी ही रहती है)।।  जेहि निसि सकल जीव सूतहिं तव कृपापात्र जन जागै। निज करनी बीपरीत देखि मोहिं समुझि महा भय लागै।। भावार्थ :-  जिस (संसाररूपी) रातमें सब जीव सोते हैं उसमें केवल आपका कृपापात्र जन जागता है। किन्तु मुझे तो अपनी करनी को बिलकुल ही विपरीत देखकर बड़ा भारी भय लग रहा है।। जद्यपि भग्न-मनोरथ बिधिबस, सुख इच्छत

पशुपतिनाथ मंदिर

चित्र
 नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर का इतिहास और पौराणिक मान्यता!!!!!! विश्व में दो पशुपतिनाथ मंदिर प्रसिद्ध है एक नेपाल के काठमांडू का और दूसरा भारत के मंदसौर का। दोनों ही मंदिर में मुर्तियां समान आकृति वाली है। नेपाल का मंदिर बागमती नदी के किनारे काठमांडू में स्थित है और इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किया गया है। यह मंदिर भव्य है और यहां पर देश-विदेश से पर्यटक आते हैं।           पशु अर्थात जीव या प्राणी और पति का अर्थ है स्वामी और नाथ का अर्थ है मालिक या भगवान। इसका मतलब यह कि संसार के समस्त जीवों के स्वामी या भगवान हैं पशुपतिनाथ। दूसरे अर्थों में पशुपतिनाथ का अर्थ है जीवन का मालिक। माना जाता है कि यह लिंग, वेद लिखे जाने से पहले ही स्थापित हो गया था। पशुपति काठमांडू घाटी के प्राचीन शासकों के अधिष्ठाता देवता रहे हैं। पाशुपत संप्रदाय के इस मंदिर के निर्माण का कोई प्रमाणित इतिहास तो नहीं है किन्तु कुछ जगह पर यह उल्लेख मिलता है कि मंदिर का निर्माण सोमदेव राजवंश के पशुप्रेक्ष ने तीसरी सदी ईसा पूर्व में कराया था।           605 ईस्वी में अमशुवर्मन ने भगवान के चरण छूकर अपने को अनुग्र

जय जय सुरनायक जन सुखदायक प्रनतपाल भगवंता। Jai Jai Surnayak Jan Sukhdayak |Manas Stuti | मानस स्तुति |

चित्र
  पृथ्वी पर  बढ़ते  पापाचार और अत्याचारों से भयभीत होकर धरती ,  ऋषि-  मुनि और समस्त देवता सत्यलोक श्रीब्रह्माजी के पास गये । ब्रह्मा जी ने कहा आप सभी भगवान श्री हरि की शरणागति करें। फिर सभी ने भगवान श्री हरि की वन्दना (स्तुति) की। 'बालकांड' के इस अंश का प्रतिदिन पाठ करने से  लक्ष्मीपति श्रीहरि की कृपा बनी रहती है और चित्त-मन, दिल-दिमाग स्वस्थ, प्रसन्न एवं शान्त रहता है। जय जय सुरनायक जन सुखदायक प्रनतपाल भगवंता। गो द्विज हितकारी जय असुरारी सिंधुसुता प्रिय कंता॥ पालन सुर धरनी अद्भुत करनी मरम न जानइ कोई। जो सहज कृपाला दीनदयाला करउ अनुग्रह सोई॥ जय जय अबिनासी सब घट बासी ब्यापक परमानंदा। अबिगत गोतीतं चरित पुनीतं मायारहित मुकुंदा॥ जेहि लागि बिरागी अति अनुरागी बिगत मोह मुनिबृंदा। निसि बासर ध्यावहिं गुन गन गावहिं जयति सच्चिदानंदा॥      जेहिं सृष्टि उपाई त्रिबिध बनाई संग सहाय न दूजा। सो करउ अघारी चिंत हमारी जानिअ भगति न पूजा॥ जो भव भय भंजन मुनि मन रंजन गंजन बिपति बरूथा। मन बच क्रम बानी छाड़ि सयानी सरन सकल सुरजूथा॥      सारद श्रुति सेषा रिषय असेषा जा कहुँ कोउ नहिं जाना। ज

गरुड़जी एवं काकभुशुण्डि संवाद Garud - Kakbhushundi Samvad

चित्र
गरुड़जी ने पूछा :- पुनि सप्रेम बोलेउ खगराऊ।       जौं कृपाल मोहि ऊपर भाऊ॥ नाथ मोहि निज सेवक जानी।       सप्त प्रस्न मम कहहु बखानी॥       भावार्थ :-   पक्षीराज गरुड़जी फिर प्रेम सहित बोले- हे कृपालु! यदि मुझ पर आपका प्रेम है , तो हे नाथ! मुझे अपना सेवक जानकर मेरे सात प्रश्नों के उत्तर बखान कर कहिए॥   प्रथमहिं कहहु नाथ मतिधीरा।      सब ते दुर्लभ कवन सरीरा॥ बड़ दुख कवन कवन सुख भारी।      सोउ संछेपहिं कहहु बिचारी॥       भावार्थ :-   हे नाथ! हे धीर बुद्धि! पहले तो यह बताइए कि सबसे दुर्लभ कौन सा शरीर है फिर सबसे बड़ा दुःख कौन है और सबसे बड़ा सुख कौन है , यह भी विचार कर संक्षेप में ही कहिए॥   काकभुशुण्डिजी का उत्तर :- नर तन सम नहिं कवनिउ देही।       जीव चराचर जाचत तेही॥ नरक स्वर्ग अपबर्ग निसेनी।       ग्यान बिराग भगति सुभ देनी॥       भावार्थ :-   मनुष्य शरीर के समान कोई शरीर नहीं है। चर-अचर सभी जीव उसकी याचना करते हैं। वह मनुष्य शरीर नरक , स्वर्ग और मोक्ष की सीढ़ी है तथा कल्याणकारी ज्ञान , वैराग्य और भक्ति को देने वाला है॥   सो तनु धरि हरि भजहिं न जे नर।       होहिं बिषय रत मंद मंद तर ॥   का