श्री राम एवं लक्ष्मण संवाद | Sri Ram And Lakchhaman Samvad



श्री राम जी ने लक्ष्मण जी समझाया

सुनि सुर बचन लखन सकुचाने। 
    राम सीयँ सादर सनमाने॥
कही तात तुम्ह नीति सुहाई। 
    सब तें कठिन राजमदु भाई॥
        देववाणी सुनकर लक्ष्मणजी सकुचा गए। श्री रामचंद्रजी और सीताजी ने उनका आदर के साथ सम्मान किया (और कहा-) हे तात! तुमने बड़ी सुंदर नीति कही। हे भाई! राज्य का मद सबसे कठिन मद है॥

जो अचवँत नृप मातहिं तेई। 
    नाहिन साधुसभा जेहिं सेई॥
सुनहू लखन भल भरत सरीसा। 
    बिधि प्रपंच महँ सुना न दीसा॥
        जिन्होंने साधुओं की सभा का सेवन (सत्संग) नहीं किया, वे ही राजा राजमद रूपी मदिरा का आचमन करते ही (पीते ही) मतवाले हो जाते हैं। हे लक्ष्मण! सुनो, भरत सरीखा उत्तम पुरुष ब्रह्मा की सृष्टि में न तो कहीं सुना गया है, न देखा ही गया है॥

दोहा :
भरतहि होइ न राजमदु बिधि हरि हर पद पाइ।
    कबहुँ कि काँजी सीकरनि छीरसिंधु बिनसाइ॥
        (अयोध्या के राज्य की तो बात ही क्या है) ब्रह्मा, विष्णु और महादेव का पद पाकर भी भरत को राज्य का मद नहीं होगा | क्या कभी काँजी की बूँदों से क्षीरसमुद्र नष्ट हो सकता (फट सकता) है?॥


चौपाई :
तिमिरु तरुन तरनिहि मकु गलिई। 
    गगनु मगन मकु मेघहिं मलिई॥
गोपद जल बूड़हिं घटजोनी।
     सहज छमा बरु छाड़ै छोनी॥
        अन्धकार चाहे तरुण (मध्याह्न के) सूर्य को निगल जाए। आकाश चाहे बादलों में समाकर मिल  जाए। गो के खुर इतने जल में अगस्त्यजी डूब जाएँ और पृथ्वी चाहे अपनी स्वाभाविक क्षमा (सहनशीलता) को छोड़ दे॥

मसक फूँक मकु मेरु उड़ाई।
     होइ न नृपमदु भरतहि भाई॥
लखन तुम्हार सपथ पितु आना।
     सुचि सुबंधु नहिं भरत समाना॥
        मच्छर की फूँक से चाहे सुमेरु उड़ जाए, परन्तु हे भाई! भरत को राजमद कभी नहीं हो सकता। हे लक्ष्मण! मैं तुम्हारी शपथ और पिताजी की सौगंध खाकर कहता हूँ, भरत के समान पवित्र और उत्तम भाई संसार में नहीं है॥

सगुनु खीरु अवगुन जलु ताता।
     मलिइ रचइ परपंचु बिधाता॥
भरतु हंस रबिबंस तड़ागा। 
    जनमि कीन्ह गुन दोष बिभागा॥
        हे तात! गुरु रूपी दूध और अवगुण रूपी जल को मिलाकर विधाता इस दृश्य प्रपंच (जगत्‌) को रचता है, परन्तु भरत ने सूर्यवंश रूपी तालाब में हंस रूप जन्म लेकर गुण और दोष का विभाग कर दिया (दोनों को अलग-अलग कर दिया)॥

गहि गुन पय तजि अवगुण बारी। 
    निज जस जगत कीन्हि उजिआरी॥
कहत भरत गुन सीलु सुभाऊ।
     पेम पयोधि मगन रघुराऊ॥
        गुणरूपी दूध को ग्रहण कर और अवगुण रूपी जल को त्यागकर भरत ने अपने यश से जगत्‌ में उजाला कर दिया है। भरतजी के गुण, शील और स्वभाव को कहते-कहते श्री रघुनाथजी प्रेमसमुद्र में मग्न हो गए॥

दोहा :
सुनि रघुबर बानी बिबुध देखि भरत पर हेतु।
     सकल सराहत राम सो प्रभु को कृपानिकेतु॥
        श्री रामचंद्रजी की वाणी सुनकर और भरतजी पर उनका प्रेम देखकर समस्त देवता उनकी सराहना करने लगे (और कहने लगे) कि श्री रामचंद्रजी के समान कृपा के धाम प्रभु और कौन है?॥

चौपाई :
जौं न होत जग जनम भरत को। 
    सकल धरम धुर धरनि धरत को॥
कबि कुल अगम भरत गुन गाथा।
     को जानइ तुम्ह बिनु रघुनाथा॥
        यदि जगत्‌ में भरत का जन्म न होता, तो पृथ्वी पर संपूर्ण धर्मों की धुरी को कौन धारण करता? हे रघुनाथजी! कविकुल के लिए अगम (उनकी कल्पना से अतीत) भरतजी के गुणों की कथा आपके सिवा और कौन जान सकता है?॥

         श्री सीताराम 

🙏 कृपया लेख पसंद आये तो अपना विचार कॉमेंट बॉक्स में जरूर साझा करें । 
 इसे शेयर करें, जिससे और भी धर्मानुरागिओं  को इसका लाभ मिल सके (प्राप्त कर सकें) ।🙏
साथ ही ऐसी अन्य आध्यात्मिक, भक्ती, पौराणिक  कथा , भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता की कथा , श्रीमद्भागवत गीता, श्रीरामचरितमानस आदि से सम्बधित जानकारी पाने के लिए अमृत रहस्य  https://amritrahasya.blogspot.com/ के साथ जुड़े रहें ।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

अमृत रहस्य, अमृत ज्ञान,

हिंदी गिनती 01 To 100 Numbers Hindi and English Counting ginti

समुद्र मंथन की कथा।Samudra Manthan katha।

बाल समय रवि भक्षी लियो तब। HANUMAN ASHTAK- Bal Samay Ravi Bhakchhi Liyo Tab।हनुमान अष्टक ।

गरुड़जी एवं काकभुशुण्डि संवाद Garud - Kakbhushundi Samvad

शिव आरती।जय शिव ओंकारा।Shiv Arti। Jay Shiv Omkara।

विनय पत्रिका-120हे हरि! कस न हरहु भ्रम भारी He Hari! Kas N Harhu Bhram Bhari- Vinay patrika-120

विनय पत्रिका-107।है नीको मेरो देवता कोसलपति राम।Hai Niko Mero Devta Kosalpati।Vinay patrika-107।

विनय पत्रिका-114।माधव! मो समान जग माहीं-Madhav! Mo Saman Jag Mahin-Vinay patrika-114।

विनय पत्रिका-124-जौ निज मन परिहरै बिकारा-Vinay patrika-124-Jau Nij Man Pariharai Bikara

श्री हनुमान चालीसा |Shri Hanuman Chalisa|श्री गुरु चरण सरोज रज।Sri Guru Charan Saroj Raj।